ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि पवित्र रक्षा के दौरान ईरानी सशस्त्र बलों ने अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में ईरानियों के लिए सम्मान, गरिमा और गौरव प्राप्त किया है।
हमारे संवाददाता के अनुसार, रविवार को तेहरान में राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने 'पवित्र रक्षा सप्ताह' के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजित ईरानी सशस्त्र बलों की एक विशाल परेड को संबोधित करते हुए कहा कि इमाम ख़ुमैनी ने अपनी दूरदर्शिता द्वारा ईरानी राष्ट्र को अतिक्रमणकारियों का मुक़ाबला करना सिखाया।
ईरानी राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि ईरानी राष्ट्र का मानना है कि स्वाधीनता, संप्रभुता एवं देश का सम्मान राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपनी जान देने वालों के बलिदान का परिणाम है।
रूहानी ने कहा कि ईरानी सेना ने देश पर सद्दाम की सेना द्वारा हमले के पहले ही दिन 24 घंटों से भी कम समय में 140 युद्धक विमानों को अतिक्रमणकारियों की सीमा में भेज कर सिद्ध कर दिया था कि ईरान शेरों का देश है।